हिंदी
फतेहपुर: खागा कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद गर्भवती किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। दुष्कर्म की शिकायत को लेकर पीड़ित किशोरी लंबे समय से पुलिस थाने-चौकी के चक्कर काट रही थी। लेकिन अब किशोरी के बच्चे के जन्म देने की खबर के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के नरवा गांव निवासी विक्रम के रिश्तेदार असोथर थाना क्षेत्र में रहते हैं। युवक डीजे संचालक है। वह असोथर में डीजे भी संचालित करता था।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि विक्रम नाम के युवक ने एक साल पहले किशोरी के साथ खंडहर में दुष्कर्म किया था। इसके बाद लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। वायरल करने की धमकी देकर वह लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा।
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। विक्रम शादी का झांसा देकर मामले को टालता रहा। इस दौरान किशोरी ने थाना पुलिस और एसपी से शिकायत भी किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने 24 मार्च को एक बच्ची को जन्म दिया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
Published : 29 March 2024, 4:40 PM IST
Topics : blackmail Fatehpur rape TeenageGirl uttar pradesh उत्तर प्रदेश दुष्कर्म नाबालिग फतेहपुर ब्लैकमेल