फतेहपुर: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद विजय का अंतिम संस्कार, लगे भारत माता की जय के नारे

पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के जवान विजय को गार्ड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदायी दी गयी। भारत माता की जय, शहीद विजय अमर रहे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच विशाल जन समूह के साथ शहीद जवान की अंतिम यात्रा निकली गयी। पूरी खबर..

Updated : 4 June 2018, 4:28 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में रविवार सुबह सीमा पर शहीद हुए बीएसएफ के जवान विजय कुमार पांडेय का शव देर रात साठिगवां गांव पहुंचा। सोमवार सुबह शहीद विजय कुमार पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम विदायी दी गयी। 

शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये ले जाते वक्त लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद विजय अमर रहे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच विशाल जन समूह के साथ जवान की अंतिम यात्रा निकली गयी।

 

 

विजय का पार्थिव शरीर रविवार शाम सेना के विशेष वाहन से लखनऊ लाया गया। जहां से देर रात चांदपुर थाना क्षेत्र के उनके  पैतृक गांव सठिगंवा पहुंचा। विजय का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सुबह शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिले के प्रभारी मंत्री सतयदेव पचौरी, सहित जिले के सभी विधायक और सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान पहुंचे।

शहीद विजय की 20 जून को शादी होनी तय हुई थी।

Published : 
  • 4 June 2018, 4:28 PM IST

Related News

No related posts found.