फतेहपुर: नगर पंचायत में भाजपा नेताओं और चेयरमैन के बीच विवाद, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर के असोथर नगर पंचायत कार्यालय में स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं और चेयरमैन के बीच जमकर विवाद हुआ। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 March 2025, 9:16 PM IST

फतेहपुर: जिले के असोथर नगर पंचायत कार्यालय में स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं और चेयरमैन के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई।  

इस विवाद में एक ओर चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी थे, तो दूसरी ओर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम और किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम समेत कई नेता मौजूद थे।  

भाजपा नेताओं का आरोप है कि अधिशाषी अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ हाथापाई की। वहीं, चेयरमैन पक्ष का कहना है कि भाजपा नेताओं ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और जातिसूचक टिप्पणियां कीं।  

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है।

Published : 
  • 28 March 2025, 9:16 PM IST