हिंदी
फतेहपुर: जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर और विकलांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ फरारा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के गढ्ढूपुर मजरे रिठवा गांव में एक अधेड पड़ोस में रहने वाली मूकबधिर और विकलांग नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले गया और अपने घर के पीछे उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद डरी सहमी लड़की जब घर पहुंची तो उसके घरवालों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
Published : 5 May 2024, 1:47 PM IST
Topics : accused Ashothar Fatehpur uttar pradesh असोथर थाना क्षेत्र क्राइम दिव्यांग फतेहपुर मूकबधिर लड़की