हिंदी
नयी दिल्ली: अपनी मांगो को लेकर किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था।
यह भी पढ़ें: किसानों ने आज भारत बंद का किया ऐलान, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, धारा 144 लागू
सरकार से तीन बैठक बेनतीजा रहने के बाद पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था। हालांकि, दिल्ली में भी कई जगहों पर जाम देखा गया।
Published : 17 February 2024, 10:10 AM IST
Topics : Farmer Punjab Shambhu border Toll Free Tractor March किसान टोल फ्री ट्रैक्टर मार्च पंजाब शंभू बॉर्डर