Site icon Hindi Dynamite News

Farmers Protest: किसानों की मौत पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कही ये बात

किसान आंदोलन अभी तक देश में जारी है। आज पीएम मोदी कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच किसानों से संवाद करेंगे। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पढ़ें पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Farmers Protest: किसानों की मौत पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कही ये बात

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।

अब राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से किसानों की मौत का मुद्दा भी उठाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है-और कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी कानून कब खत्म किए जाएंगे?। 

बता दें कि कृषि बिल को लेकर किसान लंबे समये से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसान पिछले 23 दिनों से विरोध कर रहे हैं। कृषि कानूनों पर विरोध के लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे। इस दौरान सरकार और किसानों के बीच कई बार वार्ता भी हुई पर कोई बात नहीं बनी। इस आंदोलन के दौरान 22 किसानों की मौत हो चुकी है। 

Exit mobile version