हिंदी
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।
अब राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से किसानों की मौत का मुद्दा भी उठाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है-और कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी कानून कब खत्म किए जाएंगे?।
और कितने अन्नदाताओं को क़ुर्बानी देनी होगी?
कृषि विरोधी क़ानून कब ख़त्म किए जाएँगे? pic.twitter.com/ODdgUwLaLZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 18, 2020
बता दें कि कृषि बिल को लेकर किसान लंबे समये से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसान पिछले 23 दिनों से विरोध कर रहे हैं। कृषि कानूनों पर विरोध के लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे। इस दौरान सरकार और किसानों के बीच कई बार वार्ता भी हुई पर कोई बात नहीं बनी। इस आंदोलन के दौरान 22 किसानों की मौत हो चुकी है।
Published : 18 December 2020, 1:17 PM IST
Topics : farmer protest Kisaan Andolan PM Modi कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किसान आंदोलन मोदी सरकार राहुल गांधी