
लखनऊः गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और पराली समेत कई मुद्दों पर किसानों ने आज पूरे यूपी में आंदोलन का ऐलान किया है। सैंकड़ों की तादात में आज सुबह 4 बजे ही कई किसानों ने विधानसभा के पास धरना दिया है। जिस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की। प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विधानसभा से पहले विधायक निवास ओसीआर बिल्डिंग के पास किसानों ने गन्ना पराली जलाया था। किसानों ने गन्ना मूल्य को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान किसानों ने राजधानी में गन्ना और पराली जलाया।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की नई पहल, अब हर बेटी अपने घर पहुंचेगी सुरक्षित
किसानों ने एक साथ कई जगहों पर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को रोकने में पुलिस बल ने विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग रखा था। पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार छोड़कर इन्हें काबू में करने की कोशिश की।कई प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर दूर ले जाया गया।
Published : 11 December 2019, 3:05 PM IST
Topics : farmers Lucknow protest uttar pradesh vidhansabha उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रदर्शन लखनऊ विधानसभा