Uttar Pradesh: आक्रोशित किसानों ने सरकार के खिलाफ निकाला मोर्चा, किया प्रदर्शन

यूपी में गन्ना किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आज सुबह-सुबह सैकड़ों किसान 4 बजे ही विधानसभा के घेराव के लिए पहुंच गए थें। पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बाद भी किसानों ने प्रदर्शन किया और पराली जलाई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 11 December 2019, 3:05 PM IST
google-preferred

लखनऊः गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और पराली समेत कई मुद्दों पर किसानों ने आज पूरे यूपी में आंदोलन का ऐलान किया है। सैंकड़ों की तादात में आज सुबह 4 बजे ही कई किसानों ने विधानसभा के पास धरना दिया है। जिस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की। प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: जोमैटो से काठी रोल ऑर्डर करना छात्र को पड़ा महंगा, अकाउंट से उड़े इतने पैसें की अटक गई सांसे

विधानसभा से पहले विधायक निवास ओसीआर बिल्डिंग के पास किसानों ने गन्ना पराली जलाया था। किसानों ने गन्ना मूल्य को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान किसानों ने राजधानी में गन्ना और पराली जलाया। 

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की नई पहल, अब हर बेटी अपने घर पहुंचेगी सुरक्षित 

किसानों ने एक साथ कई जगहों पर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को रोकने में पुलिस बल ने विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग रखा था। पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार छोड़कर इन्हें काबू में करने की कोशिश की।कई प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर दूर ले जाया गया। 

Published : 
  • 11 December 2019, 3:05 PM IST