
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक निकाले गए मार्च को पुलिस ने रोका।
इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि- जवान किसान का बेटा होता है, जो किसानों की आवाज ठुकरा रहा है, अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है जबकि देश का अन्नदाता बाहर ठंड में बैठा है तो उस सरकार के दिल में क्या जवान, किसान के लिए आदर है या सिर्फ अपनी राजनीति, अपने पूंजीपति मित्रों का आदर है?
Published : 24 December 2020, 12:00 PM IST
Topics : arrest Congress Farmers Bill Priyanka Gandhi Vadra कांग्रेस कृषि कानूनों प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रपति भवन विजय चौक हिरासत