
फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव के लेकर थर्ड जेंडर वोटरों को मतदान करने के लिए अलग अलग स्थानों परघूमकर जागरुकता अभियान चलाएल जा रहे हैं। इसी अभियान के चलते फरीदाबाद में 100 से अधिक थर्डजेंडर पहली बार करने जा रहे हैं मतदान।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुतबिक थर्डजेंडर की एक टीम पहल फाउंडेशन के नेतृत्व में स्वीप के नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉ. आनंद शर्मा के साथ बैठक की ओर और मतदान को लेकर चर्चा की।
एडीसी आनंद शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लेकर फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में सभी थर्डजेंडर से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की गई है। उनके वोटर कार्ड बनवाए जा रहे हैं। साथ ही 25 मई को होने वाले चुनाव में वह खुद भी भागीदार बनेंगे।
इसके अलावा साथ सभी थर्डजेंडर ये भी कहा गया है कि वह अपने आसपास रहने वालों, परिचितों को भी मतदान के दिन वोट डालने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
पहली बार जिला प्रशासन की ओर से ये पहल की गई और सभी थर्डजेंडर लोगों के वोटर आईडी कार्ड बनवाए गए हैं। थर्डजेंडर ने कहा कि वह प्रत्याशियों की योग्तया, कार्य की शैली, उनके समाज के हितों और देश व समाज का विकास करने वालों के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
Published : 27 April 2024, 5:16 PM IST
Topics : administration Faridabad Lok Sabha elections voter ID cards थर्डजेंडर फरीदाबाद मतदान लोकसभा चुनाव वोटर आईडी कार्ड