हिंदी
महराजगंज: फरेंदा तहसील के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला सहायक अध्यापिका के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फरेंदा तहसील के सिंहपुर अयोध्या प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सरिता पुत्री शिवशंकर निवासी राप्ती नगर फेस 3 जीडीए कालोनी गोरखपुर की निवासी है।
शिकायत थी कि उनकी तैनाती फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर हुआ है जिसके आधार पर जांच में सही पाया गया।
इस दौरान फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा भारती फरेंदा थाने में अपराध संख्या 0605/2024 की धारा 419, 420, 468, 467, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
Published : 13 December 2024, 8:06 PM IST
Topics : block education officer case Dynamite News Farenda s Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash school teacher uttar pradesh