Prabha Atre: फेमस क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन, संगीत की दुनिया में सन्नाटा, जानिये उनके बारे में

फेमस सिंगर प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

Updated : 13 January 2024, 2:10 PM IST
google-preferred

मुंबईः फेमस क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे (Prabha Atre) का निधन हो गया। वह 92 साल की थी। उनका जन्म 13 सितंबर 1932 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। आपको बता दें, भारत सरकार ने अत्रे को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा था। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रभा अत्रे को शनिवार सुबह दिला का दौरा पड़ा। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें हॉस्पिटस ले गए लेकिन बीच रास्ते में ही वह दुनिया को अलविदा कह गईं। प्रभा अत्रे क्लासिकल सिंगिंग का बड़ा नाम थीं। अपूर्वा कल्याण, रवि भैरवी जैसे कई राग को उनके द्वारा ही बनाया गया है।

प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजी गई थीं सिंगर 

भारत सरकार ने प्रभा अत्रे को पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्मविभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया था। उन्हें 1990 में पद्मश्री, 2002 में पद्मभूषण और  2022 में पद्मविभूषण से नवाजा था।

8 साल की उम्र  से शुरू कर दी ट्रेनिंग

प्रभा अत्रे को बचपन से ही क्लासिकल म्यूजिक का शौक था। उन्होंने 8 साल की उम्र से ही क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।

Published : 
  • 13 January 2024, 2:10 PM IST

Advertisement
Advertisement