हिंदी
नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि इतिहास ‘‘जटिल’’ है और आज की राजनीति अपने हिसाब से तथ्यों को ‘‘चुन-चुनकर पेश’’’ करने की है तथा टीपू सुल्तान के मामले में भी काफी हद तक ऐसा ही हुआ है।
विदेश मंत्री ने दावा किया कि मैसूर के पूर्व शासक के बारे में पिछले कुछ वर्षों में एक ‘‘विशेष विमर्श’’ प्रचारित किया गया।
विदेश मंत्री ने दावा किया कि मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान के बारे में एक खास तरह का नैरेटिव बनाया गया है। जयशंकर ने कहा कि कुछ बुनियादी सवाल हैं जो आज हम सभी के सामने हैं कि हमारे इतिहास का कितना हिस्सा छुपाया गया है, कितने अजीब मुद्दों को छोटा कर के पेश किया गया है और कैसे “तथ्यों को शासन की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।
Published : 1 December 2024, 11:23 AM IST
Topics : cherry picks facts External Affairs Minister S Jaishankar Tipu Sultan एस जयशंकर टीपू सुल्तान वर्तमान राजनीति विदेश मंत्री
No related posts found.