Noida: एक्सरसाइज कर रहा इंजीनियर ट्रेडमिल से गिरा, हुई मौत

शहर में स्थित एक जिम में एक इंजीनियर कसरत करते हुए अचानक ट्रेडमिल से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Updated : 26 September 2019, 5:16 PM IST
google-preferred

नोएडा: शहर में स्थित एक जिम में एक इंजीनियर कसरत करते हुए अचानक ट्रेडमिल से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 76 स्थित जे एम आर्किड सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर सुधीर उपाध्याय (24 वर्ष) बीती रात को जिम में कसरत करने गए थे। जिम में ट्रेडमिल पर कसरत करते समय वह अचानक गिरे और बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: दो दोस्त बनी कभी सौतन-कभी सहेली लड़के को पाने के लिए बनाई ये जानलेवा योजना

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है। शर्मा ने बताया कि एक अन्य घटना में बरौला गांव के निवासी पवन कुमार की दो वर्षीय बेटी माही रात को खेलते हुए छत से गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Published : 
  • 26 September 2019, 5:16 PM IST

Advertisement
Advertisement