
मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 से पहले कहा कि इस तरह के आयोजन महिला क्रिकेट के लिये महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
हरमनप्रीत ने शनिवार को एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एक क्रिकेटर के रूप में हम ज्यादा मैच खेलना चाहते हैं। जब भी आप किसी बड़े आयोजन में जाते हैं तो आपके लिये आपके लिये अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण हो जाता है।" (वार्ता)
Published : 24 July 2022, 7:16 PM IST
Topics : Commonwealth Games Harmanpreet Mumbai Women cricket कप्तान महिला क्रिकेट टीम मुंबई हरमनप्रीत कौर