सैफई: सामाजिक न्याय यात्रा में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव- भाजपा लोकतंत्र को कर रही है खत्म

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में सामाजिक न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 14 September 2018, 1:19 PM IST
google-preferred

इटावा: सैफई में सामाजिक न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जो यहां से शुरू हुई है, वो अब रूकने वाली नही है। यह यात्रा दिल्ली तक जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है और इसे खत्म कर रही है। इसलिये हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।

यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सेंस ऑफ ह्यूमर.. प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगते रहे ठहाके

सपा अध्यक्ष ने कहा यदि भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आ गयी तो भाजपा के लोग लोकतंत्र को ही समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गये, लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। जनता अब भाजपा को जान चुकी है। भाजपा जनता से लगातार झूठ बोल रही है। 

अखिलेश ने कहा कि हमें खुशी है कि लोग गाजीपुर से चलकर यहां आये हैं। लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बारे में बात कर रहे हैं कि सड़क हो तो ऐसी हो। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बलिया तक की जो सड़क अधूरी रह गयी है, उसे आने वाले समय में समाजवादी लोग ही बनवाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: भारत बंद को लेकर सीएम योगी और अखिलेश यादव आये आमने-सामने 

पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा दलित और बैकवार्ड नौजवानों से नौकरी छिनी है। लोग अपना हक मांग रहे है, लेकिन यह भाजपा सरकार देने के लिये तैयार नही हैं। आने समय में जब फिर से सपा सरकार बनेगी तो पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही पुलिस की भर्ती की जायेगी।

यह भी पढ़ें: बच्चों संग स्पोर्ट्स लुक में साइकिल पर दिखे अखिलेश यादव 

अखिलेश ने कहा कि आज के सीएम ऐसे है, जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नही मिलेंगे- वो गन्ना किसानो से कहते हैं, गन्ना ज्यादा मत पैदा करो.. गन्ने से डायबिटीज हो जाती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जायेगी। सीएम कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ों। 
 

Published : 
  • 14 September 2018, 1:19 PM IST

Advertisement
Advertisement