Madhya Pradesh: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के आवास पर छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

ईओडब्ल्यू के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जबलपुर में पदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की कल रात्रि सर्च कार्रवाई शुरू की गयी।

Updated : 18 August 2022, 3:57 PM IST
google-preferred

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने छापा मारकर 16 लाख रुपए की नगदी, सोने चॉदी के जेवरात सहित करोड़ों रुपए कीमत की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है।

ईओडब्ल्यू के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जबलपुर में पदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की कल रात्रि सर्च कार्रवाई शुरू की गयी। 

कल रात्रि से आज दोपहर तक की कार्रवाई में आय की तुलना में आरटीओ अधिकारी द्वारा किये गये व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत होना पाया गया। 

कार्रवाई के दौरान 16 लाख रुपए की नगदी, सोने चॉदी के जेवरात के अलावा अलीशान मकान, लक्जरी कारें सहित करोड़ों रुपए कीमत की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया गया है। (वार्ता) 

Published : 
  • 18 August 2022, 3:57 PM IST