हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लकी चार्म के तौर पर हमेशा अपने साथ भगवद् गीता रखते हैं। आयुष्मान बैक टू बैक हिट देकर इन दिनों बीटाउन के टॉप ऐक्टर बने हुए हैं। उन्होंने बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। यह सफलता बनी रहे क्या इसके लिए आयुष्मान कोई टोटका करते हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने एक वीडियो में दिया जिसे सोनम कपूर ने शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट दिखेंगी इस अनोखे रोल में
आयुष्मान ने अंधविश्वास के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी अंधविश्वासी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके नाम की स्पेलिंग में एक्सट्रा एन और आर उनके पिता के कारण है। उनके नाम की स्पेलिंग हमेशा से ऐसी ही रही है। उन्होंने बताया कि वह अपने साथ भगवद् गीता हमेशा रखते हैं। यहां तक कि यह उनके बिस्तर के बगल में भी रखी रहती है। आयुष्मान ने बताया कि वह जब स्टेज या सेट पर जाते हैं तो उसे रिस्पेक्ट देते हुए छूते हैं। (वार्ता)
Published : 22 September 2019, 6:01 PM IST