हिंदी
लखनऊः बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया जा रहा। यहां सैकड़ों की संख्या में जल निगम कर्मचारी कर प्रदर्शन रहे हैं। जल निगम के कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया है।
नेशनल कालेज के सामने जल निगम के परिसर में चल रहे प्रदर्शन में जल निगम कर्मचारियों का कहना है उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जल निगम कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन व पेंशन न मिलने, मृतक आश्रित नियुक्ति पर अवैध रोक लगाने व सातवां वेतनमान लागू न करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
Published : 13 November 2019, 4:19 PM IST