बलिया में कर्मचारियों ने कहा UPS एक धोखा, 26 को निकलेगा आक्रोश मार्च

डीएन ब्यूरो

यूपी के बलिया में पेंशन बचाओ मंच, अटेवा बलिया और राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया, श्रमिक समन्वय समिति बलिया के साथ PWD के सभागार में संयुक्त बैठक संपन्न हुई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

बैठक में मौजूद लोग
बैठक में मौजूद लोग


बलिया: जिले में पेंशन बचाओ मंच, अटेवा बलिया (Atewa Ballia) और राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया, श्रमिक समन्वय समिति बलिया के साथ PWD के सभागार में संयुक्त बैठक बीती बुधवार को संपन्न हुई। इसमें Atewa/Nmops के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु द्वारा देश के प्रत्येक जनपदों में 26 सितंबर को प्रस्तावित एनपीएस/यूपीएस के विरोध में होने वाली 'पेंशन आक्रोश मार्च' को सफल बनाने और एनपीएस/यूपीएस की खामियों पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही 26 सितंबर को दो बजे दिन में कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर बाइक जुलूस निकालने पर सहमति बनी। 

यूपीएस एक धोखा 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बैठक में अटेवा बलिया के जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने एनपीएस/यूपीएस (NPS/UPS) की खामियों को बताते हुए जिले में होने वाले 26 सितंबर को आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी सम्मानित संगठन प्रमुखों से सहयोग की अपील की। जिले के मजबूत और बड़े संगठनों में आक्रोश मार्च को लेकर काफी उत्साह दिखा। बैठक में सभी संगठनों, परिषद और महासंघ के गणमान्य पदाधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ सहयोग प्रदान करने की बात कही। इसके साथ ही बागी बलिया (Ballia) के सभी विभागों के कर्मचारियों को आक्रोश मार्च में प्रतिभाग करने हेतु एक स्वर से आह्वान किया गया। सबने एक स्वर से कहा कि यूपीएस एक धोखा है। इसके खिलाफ होने वाला आक्रोश मार्च/पेंशन आंदोलन न केवल कर्मचारी हित में है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी लड़ाई है। 

प्राप्त हुआ समर्थन
बैठक में अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वय समिति, चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ/महामंत्री राक. महासंघ, अजय चौबे मंडल अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, रंजय कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष राक. महासंघ, राम निवास यादव अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी संघ, योगेंद्र नाथ पांडेय अध्यक्ष राकसं परिषद, हेमंत कुमार सिंह मंत्री राकसं परिषद, मुकेश सिंह डिविजनल सेक्रेटरी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, आनंद तिवारी उपाध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी संघ, प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, एचएन दुबे अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स-रे संघ, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष प्रयोगशाला सहायक संघ, दूधनाथ मंत्री आर्युवेदिक संघ, लाल साहब यादव अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, राज कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एकजुट, रविन्द्र तिवारी अध्यक्ष नलकूप कर्मचारी संघ, सतेंद्र सिंह (Satyendra Singh) अध्यक्ष पशुपालन विभाग, विक्रम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, विनय सिंह कोषाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, मुबारक हुसैन, लक्ष्मण यादव आदि संगठन प्रमुखों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ। सबने बन्धु के संघर्ष को सामाजिक संघर्ष की संज्ञा दी और बलिया के आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास को करने का आश्वासन दिया।  

किसने की बैठक की अध्यक्षता
इसके अलावा टीम अटेवा बलिया के जिला महामंत्री राकेश कुमार मौर्य (Rakesh Kumar Maurya), अखिलेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, विनय राय जिला प्रवक्ता, DPA अध्यक्ष मलय कुमार पांडेय जिला संगठन मंत्री, लाल बहादुर शर्मा जिला उपाध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी आदि तमाम साथियों ने कार्यक्रम को संपन्न कराने की पूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आश्वस्त किया। बैठक की अध्यक्षता जिला श्रमिक समन्वय समिति के सम्मानित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और संचालन राक. महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष राजेश पांडेय ने की।










संबंधित समाचार