
नई दिल्ली: मुंबई में एलिफेंटा केव जा रही यात्रियों से भर एक नाव बुधवार शाम को समुद्र में पलट गई। नाव में 85 लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। रेसक्यू अभियान के बाद अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुंबई तट के पास नौका पलट गई। बचाव अभियान चलाकर अब तक 66 लोगों को बचा लिया गया, जबकि उसमें सवार एक दर्जन अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीलकमल नामक नौका मुंबई के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, तभी यह पलट गई। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक छोटी नाव नीलकमल से टकरा गई।
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है, जिसमें नौसेना की 11 नौकाएं और मरीन पुलिस की तीन नौकाएं और तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है।
Published : 18 December 2024, 6:08 PM IST
Topics : Coast Elephanta Islands ferry capsizes Mumbai one dead police