महराजगंज: हाल ही में करंट लगने से हुई 5 लोगों की मौत से जिले में खलबली मची हुई है। जिसके बाद से लोग प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन लगता है इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी जिम्मेदार अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।
नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड नं 1 रुदलापुर में लगा बिजली का पोल जर्जर हो गया है। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जर्जर हालत में खड़ा ये बिजली का खंभा किसी तरह जुगाड़ से चलाया जा रहा है। इसके बाद भी पालिका के कर्मचारी इसे अनदेखा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP में तहसीलदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन देकर इन्हें बनाया गया डिप्टी कलेक्टर
इस परेशान ले जूझ रहे लोगों ने कई बार नगर के कर्मचारियों को इसका सूचना दी है। उसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, आये दिन यहां पर हो सकता कोई बड़ा हादसा।

