
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगर और दक्षिणी प्रांत हेलमंड में सेना ने एक अभियान के दौरान कम से कम आठ तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब
रक्षा मंत्रालय के हवाले से अफगान मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार हेलमंड प्रांत के नहर-ए-सराज जिले में सेना के द्वारा किये गये हवाई हमले में छह तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गयी थी। (वार्ता)
Published : 18 January 2020, 1:25 PM IST
Topics : Afghan army International Kabul Ministry of Defense अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान सेना आतंकवादी काबुल रक्षा मंत्रालय हवाई हमला