हिंदी
निचलौल (महराजगंज): थाना क्षेत्र निचलौल के ग्राम पंचायत बुढाडीह कला में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने पुराने मकान गई थी जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह रहा पूरा मामला
थाना क्षेत्र निचलौल के ग्राम पंचायत बुढाडीह कला निवासिनी मैनावती देवी (45 वर्षीय) पत्नी स्व. सुभाष प्रजापति अपने पुराने घर गई थी। जहां इसने साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटककर जान दे दी।
परिजनों ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि मैनावती अपने पति सुभाष की मौत को लेकर गुमसुम रहती थी।
हंसना बोलना तो जैसे वह भूल ही गई थी। हंसी खुशी से आंगन में किलकारियां गूंजा करती थी। अब तो वह हमारे बीच ही नहीं रही।
पहले भी किया प्रयास
परिजनों ने संवाददाता को बताया कि मृतक मैनावती देवी पति की मृत्यु के बाद कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।
मौके पर हम लोग पहुंचकर उसे बचाए। लेकिन इस बार हम लोगों से छिपकर उसने आत्महत्या कर ली।
4 बच्चों से छिनी मां की ममता
मृतक मैनावती अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। तीन लड़कियों व एक लड़के से मां की ममता छिन गई।
दादी, बाबा, पिता के बाद अब मां भी इन बच्चों से हमेशा के लिए जुदा हो गई। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल बना है।
Published : 30 March 2024, 5:02 PM IST
Topics : committed death suicide कोहराम ग्राम पंचायत जान निचलौल थाना महराजगंज