सड़कों पर हिलौरे मार रहे सूखे पेड़, जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे लोग, वन विभाग अंजान

महराजगंज जनपद के कोल्हुई-लोटन मार्ग पर सड़कों के किनारे पेड़ लगे हुए हैं। पछुआ हवाओं में यह सूखे पेड़ कभी भी गिरकर बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 April 2024, 4:20 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई लोटन मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर कई पेड़ सूख चुके हैं। इसके गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों को आवेदन देने के बावजूद इन पेड़ों को काटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

सड़क के किनारे सूखे लिप्टस, अर्जुन, शीशम के पेड़ परेशानी का सबब बना हुआ है। जबकि अब आंधी-तूफान की स्थिति पैदा हो गयी है।

मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज रफ्तार हवाओं ने अपना तेवर दिखाना चालू कर दिया है।

ऐसे पेड़ों के आसपास रहने वाले लोग दुर्घटना की आशंका से सिहर उठते हैं। जन घनत्व आबादी वाला क्षेत्र है और अत्यधिक चलने वाला लोटन मार्ग है।

चिनगुद स्कूल के पास का  पेड़ तो बिल्कुल ही सूख चुका है। इसमें से पेड़ की  कुछ डाल तो तेज हवा आंधी में गिर भी चुकी हैं।

एक बार तो तेज हवा के चलने से पेड़ गिर गया था  जिससे रोड पर जा रहा एक बाईक सवार पेड़ की चपेट में आ गया था।

बाईक पर सवार एक महिला की  मौके पर ही मृत्यु हो गई  थी। चालक भी बुरी तरह घायल हो गया था।  

वन विभाग की यह लापरवाही ही कही जा सकती है कि जो पेड़ सूख चुके हैं और अब किसी काम के नहीं हैं, ऐसे पेड़ सड़कों के किनारे खड़े हैं।

स्थानीय लोग कहते हैं कि ऐसा लगता है कि वन विभाग को महज एक बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

कई पेड़ तो घरों के  ठीक सामने हैं, जहां हमेशा वाहन खड़े रहते हैं। बच्चे खेलते रहते हैं और यात्री वाहन इन पेड़ों के पास से निकल रहे हैं।

Published : 
  • 17 April 2024, 4:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement