
मुंबईः रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से दो और कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया है। शो का फिनाले 28 जनवरी को है, इस बीच डबल इविक्शन (Double Eviction) की खबर ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ईशा मालवीय (Isha Malviya) और आयशा खान (Ayesha Khan) को बिग बॉस के घर से जाना पड़ा है। ईशा को वीकेंड का वार पर कम वोट मिलने की वजह से एविक्ट कर दिया गया। वहीं आयशा खान को हाउस में आए ऑडियंस के वोटों के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- मन्नारा को मिला फिनाले वीक का पास, भड़क उठीं ईशा मालवीय; कही ये बड़ी बात
बता दें कि विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय और आयशा खान नॉमिनेट हो गए थे। वहीं, बिग बॉस 17 के फिनाले वीक में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा व अरुण माशेट्टी पहुंच गए हैं। अब ईशा मालवीय और आयशा खान के इविक्शन के बाद हाउस में 6 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं।
यह भी पढ़ें- 'जब मुनव्वर से साथ लगी रहती थीं...', पत्नी पर बरसे विक्की जैन; एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी
गौरतलब है कि बीते दिनों मन्नारा चोपड़ा और ईशा के बीच झगड़ा देखने को मिला था। मन्नारा के फिनाले में पहुंचने पर निशाना साधते हुए ईशा ने कहा था, "तू मुनव्वर के साथ रहकर टू टाइमिंग हो गई है।" इस पर पलटवार करते हुए मन्नारा ने उन्हें पागल कह दिया था। फिर ईशा ने मन्नारा को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी थी। साथ ही वे मन्नारा को अनडिजर्विंग करार दिया था।
Published : 20 January 2024, 5:51 PM IST
Topics : ankita lokhande Ayesha Khan Bigg Boss 17 Isha Malviya Munawar Faruqui अंकिता लोखंडे आयशा खान ईशा मालवीय बिग बॉस 17 मुनव्वर फारूकी