Site icon Hindi Dynamite News

डोरियन तूफान का कहर जारी, बहामास को भारत देगा आर्थिक मदद

अमेरिका के पास बहामास और उसके पास के अन्य इलाकों में इस समय तूफान डोरियन ने तहलका मचा रखा है। इस तूफान में अभी तक इन इलाकों में 43 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान भारत ने भी चक्रवाती तुफान डोरियन से प्रभावित कैरेबियाई देश बहामास को मदद देने की घोषणा की है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
डोरियन तूफान का कहर जारी, बहामास को भारत देगा आर्थिक मदद

नई दिल्ली: अमेरिका के पास बहामास और अन्य इलाकों में तूफान डोरियन के कारण 43 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले आधिकारिक रूप से 20 लोगों के मौत की जानकारी थी, लेकिन संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई थी। इसी सिलसिले में भारत ने बहामास को 1 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें: America में कश्मीरी पंडितों ने वाशिंगटन पोस्ट के खिलाफ किया प्रदर्शन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को यहां एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा डोरियन चक्रवाती तूफान से बहामास में हुई तबाही से हम स्तब्ध है। मुश्किलों की इस घड़ी में बहामास की मित्र जनता के प्रति एकजुटता दर्शाते हुए भारत सरकार तुरंत 10 लाख डॉलर की मदद दे रही है।

यह भी पढ़ें: तालिबान के साथ गोपनीय बैठक रद्द की

खबरों के अनुसार, कैरेबियाई समुद्री क्षेत्र में डोरियन तूफान ने भारी तबाही मचायी है। बहामास में इससे कम से कम 43 लोग मारे गये हैं और हजारों बेघर हो गये हैं। क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका है। बहामास के प्रधानमंत्री ह्यूबर्ट मिनिस ने कहा कि अबाको द्वीप समूह में तूफान ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है।

Exit mobile version