हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पर्सनल असिस्टेंट को उनके पर्सनल डिटेल लीक करने के कारण व्हाइट हाउस से बाहर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 साल की मेडेलीन वेस्टरहाउट ने कुछ पत्रकारों के साथ डिनर पार्टी के दौरान ये हरकत की।
शराब के नशे में उन्होनें पत्रकारों को बताया कि ट्रंप अपनी बेटी टिफ्फनी के मोटी समझते हैं, इसलिए वो उसके साथ फोटो तक नहीं क्लिक करवाते हैं। जानकारी के मुताबिक मेडेलीन उन लोगों में शामिल होती है, जो ट्रंप के बेहद करीब हैं और उनके बारे में बहुत से सिक्रेट जानती हैं। मेडेलीन की इस हरकत के बाद उन्हें व्हाइट हाउस से बाहर निकाल दिया है।

वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर खेद जताया है। उन्होनें कहा कि जो भी हुआ वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। साथ ही मेडेलीन की बातों पर सफाई देते उन्होनें कहा की वो अपनी बेटी से बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि मेडेलीन ने उन्हें कॉल करके बताया है कि वह पत्रकारों से बात करने के दौरान शराब पी रही थीं।
Published : 1 September 2019, 7:06 PM IST
Topics : America Donald Trump personal assistant White House अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप पर्सनल असिस्टेंट मेडेलीन वेस्टरहाउट वाशिंगटन