
अदीस अबाबाः देश-दुनिया में कभी-कभी ऐसी अजीबों-गरीब चीजें घटित हो जाती है जो हमारे समझ के परे हैं। प्रकृति जिस तरह से अपना चमत्कार दिखाती है उससे तो हर कोई रूबरू है लेकिन जब धरती पर मनुष्य कोई ऐसी चीज कर दे जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाये तो यह न सिर्फ अद्भुत लगता है बल्कि यह कैसे घटित हुआ ये ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसा ही एक मामला आया इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में ।
यह भी पढ़ेंः क्रिकेट नहीं.. 2019 में राजनीति के मैदान में उतरेंगे धोनी, भाजपा से लड़ेंगे चुनाव!
यहां एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर तब दंग रह गये जब उन्होंने उसके पेट का ऑपरेशन करके उसके पेट से 100 से अधिक कीलें और अन्य धारदार दूसरी धातू वाली वस्तुयें निकाली। ढाई घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज के पेट से 10 सेंटीमीटर लंबी कीलें निकाली गई जिनकी संख्या 122 थी। इसके साथ ही उसके पेट से चार पिन, एक टूथपिक और कुछ टूटे हुये ग्लास के शीशे निकाले गये।
यह भी पढ़ेंः अद्भुतः आसमान से गिरा चांद का टुकड़ा..हक्के-बक्के रहे लोग, 4.5 करोड़ में नीलाम
33 वर्षीय मरीज को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि वह पिछले 10 साल से मानसिक रोग से ग्रस्त है। उसका मानसिक इलाज भी चल रहा था लेकिन दो सालों से उसने इवाइयों को लेना छोड़ दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक इन घातक चीजों को निगलने से उसकी जान भी जा सकती थी।
यह भी पढ़ेंः OMG: महिला कर्मी को OFFICE में हिजाब उतारकर आने की सलाह ले डूबी CEO की नौकरी
यह भी पढ़ेंः बड़ा धोखाः जिसे कुत्ता समझकर पाल रहा था शख्स वो निकला चूहा,जानिये.. कैसे हुआ खुलासा
यहीं इन धातु वाली धारदार चीजों से उसके पेट में संक्रमण भी हो सकता था लेकिन उसके शरीर में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। डॉक्टरों को यह देखकर भी हैरानी हो रही है कि आखिर उसने इन नुकीली चीजों को कैसे निगला और वह कितने दिनों से अन्न की जगह पर कीलें निगल रहा था और वह कैसे दूसरी धातू वाली चीजों को खा रहा था।
Published : 23 October 2018, 5:16 PM IST
Topics : Ethiopia अदीस अबाबा ऑपरेशन कांच कील डॉक्टर धातुदार वस्तुयें पेट मनोरोगी मरीज