लाभकारी है दही, पर रात में नहीं..

यूं तो दही खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। कई लोग रात के खाने में दही का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में दही खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 July 2017, 5:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: रात मे दही खाने से कई तरह की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहें है कि रात में दही खाने से आपको क्या क्या परेशानियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी कारगार है पका आम..

खांसी जुखाम और कफ की समस्या

रात के समय दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का डर रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है। इतना ही नही कफ की समस्या भी पैदा हो जाती हैं। इसलिए जितना हो सके रात में दही का सेवन करने से बचे।

यह भी पढ़ें: शिमला मिर्च खाकर डायबिटीज को करें कंट्रोल..

जोड़ों का दर्द

जो लोग गठिया जैसी बीमारी से परेशान है अगर वो रात में दही का सवन करते हैं तो ऐसे में ये बीमारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे लोग रात में दही खाने से परहेज करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

सूजन की समस्या बढ़ना

अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन है और आप ऐसे में भी रात में दही खाते हैं तो आपकी ये समस्या घटने के बजाय और भी बढ़ जाती हैं।

पाचन में दिक्कते

रात को दही खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो जाती है। इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है। रात के समय ज्यादातर लोग खाने के बाद सो जाते हैं। जिससे पाचन प्रक्रिया में दिक्कते आ जाती हैं।

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो सलाह दी जाती है कि रात में दही का हरगिज सेवन न करें।

Published :