DN Exclusive: शपथ के दिन देखिये कैसे पिता को याद किया महाराष्ट्र से सांसद मिलिंद मुरली देवड़ा ने

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र से भाजपा नेता मिलिंद मुरली देवड़ा ने बुधवार को राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ ने उनके साथ खास बातचीत की। पढ़िये पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व केंद्रीय मंत्री, कद्दावर नेता और शिवसेना (शिंदे गटु) के मिलिंद देवड़ा सहित 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति ने नए सदस्यों को संसद भवन परिसर स्थित अपने कार्यालय में शपथ दिलाई। 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद डाइनामाइट न्यूज़ ने मिलिंद मुरली देवड़ा के साथ संसद भवन में खास बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने अपने पिता मुरली देवड़ा को याद करते हुए कहा कि वे भी पिता के आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे। 

महज 27 साल की उम्र में 15वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद बनने वाले मिलिंद देवड़ा ने कहा कि संसद और संसद से बाहर भी देश और महाराष्ट्र को आगे ले जाना उनकी सबसी बड़ी प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यस्था को यदि हमें आगे लेकर जाना है तो इसमें मुंबई और महाराष्ट्र की बहुत बड़ी भूमिका होगी। मुंबई और महाराष्ट्र की यह भूमिका पहले भी रही और अब यह ज्यादा बड़ी होगी। हम सभी को साथ में मिलकर बहुत सारे काम करने हैं। 

उन्होंने कहा कि वे छोटी उम्र में सांसद बने थे, जो बहुत बड़ी बात है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इस बार भी इस पद को स्वीकार करता हूं और इसके लिये अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।

मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस का एक बड़ा नाम रहा है लेकिन कुछ समय पहले वे कांग्रेस छोड़कर शिवसेना (शिंदे) गुट में शामिल हुए।










संबंधित समाचार