हिंदी
आजमगढ़: जनपद के मिर्जापुर विकास खंड के मुड़ियार गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को उसके ही परिवार के लोगों द्वारा लंबे समय से जंजीरों से बांधकर घर में रखा गया था। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम निजामाबाद मौके पर पहुंचे और रविवार को युवक को जंजीरों से मुक्त कराया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक युवक के जंजीरों से मुक्त होने का मामला भी एक बड़ा संयोग है। एसडीएम निजामाबाद संत रंजन रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। तभी किसी ने उनको मुड़ियार गांव के एक व्यक्ति को उसके ही परिवार के लोगों द्वारा ही जंजीरों में जकड़े रखने की सूचना दी।
इस सूचना पर एसडीएम बंधक बनाये युवक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने आलम नामक व्यक्ति को जंजीरों में जकड़ा हुआ पाया। एसडीएम ने तुरंत उसके हाथ में लगी बेडियों को खुलवाया। बेडियों के खुलने के बाद आलम की खुशी का ठिकाना नहीं थी।
15 साल बाद जंजीरों की जकड़न से मुक्ति #आजमगढ़ के मिर्जापुर विकास खंड के मुड़ियार गांव में एक युवक को उसके ही परिवार के लोगों द्वारा लंबे समय से जंजीरों से बांधकर घर में रखा गया था।
मामले की जानकारी होने पर एसडीएम निजामाबाद संत रंजन मौके पर पहुंचे
देखिये रविवार को आलम नाम के… pic.twitter.com/e59dcB4pdN
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2024
मौके पर मौजूद आलम के पिता बदरुद्दीन ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसके कारण उसे जंजीरों में बांधकर रखना पड़ रहा है।
#आजमगढ़: एसडीएम निजामाबाद संत रंजन के दौरे ने एक शख्स के किस्मत के ताले को खोल दिया। मिर्जापुर विकास खंड के मुड़ियार गांव में 15 वर्षों से जंजीर में बंधे शख्स की बेड़ियां एसडीएम ने काट डाली, सुनिये पूरी कहानी एसडीएम संत रंजन की जुबानी#UttarPradesh #Azamgarh @Uppolice @UPGovt… pic.twitter.com/5ZwxCG6PpY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2024
एसडीएम ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को फोन कर कहा कि आलम को पेंशन दिलाएं और उसके इलाज पर आने वाले खर्च की व्यवस्था करें।
Published : 7 April 2024, 7:58 PM IST
Topics : Azamgarh chained Chains Broke Shocking Case आजमगढ़ उत्तर प्रदेश जंजीर बेड़ियां मिर्जापुर युवक
No related posts found.