
फरेंदा(महराजगंज): जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में माह के प्रथम व द्वितीय शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिस के क्रम में आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में फरेंदा में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है।पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।
इस मौके पर एसपी डॉ कौस्तुभ, सीडीओ संतोष कुमार राय, एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, CO चकबंदी अजय सिंह, सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह, ईओ बृजमनगंज सुरभि मिश्र, ईओ फरेंदा पूजा सिंह परिहार समेत जिले के अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।
Published : 18 November 2023, 6:31 PM IST