महराजगंज: शहीद पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचे डीएम, सांसद, पूर्व मंत्री व कई राजनीतिक दलों के नेता, दी श्रद्धांजलि

कश्मीर के आंतकी हमले में शहीद हुए महराजगंज जिले के फरेन्दा क्षेत्र के हरपुर गांव के वीर जवान पंकज त्रिपाठी के घर शाम 5 बजे के करीब जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, सांसद पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी पहुंचे। इनके अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता भी यहां पहुंचे। सभी ने वीर शहीद की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव..

Updated : 15 February 2019, 6:17 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कश्मीर के आंतकी हमले में शहीद हुए महराजगंज जिले के फरेन्दा क्षेत्र के हरपुर गांव के वीर जवान पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब तमाम लोगों का जमावड़ा लगा।

देर शाम शहीद के घर नेताओं व अफसरों का जमावड़ा

इनमें जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, भाजपा सांसद पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय शामिल रहे।

वीर शहीद पंकज त्रिपाठी (फाइल फोटो)

इनके अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता भी यहां पहुंचे। सभी ने वीर शहीद की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, हिंदु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के सदस्य शरदेंदु पांडेय, कांग्रेस नेता त्रिभुवन मिश्रा, राकेश गुप्ता भी यहां पहुंचे औरवीर शहीद के परिजनों से मुलाकात की।

शहीद के घर देर रात की तस्वीर

सभी ने शहीद के परिजनों को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

Published : 
  • 15 February 2019, 6:17 PM IST

Related News

No related posts found.