हिंदी
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की 9 विधनासभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला देखा गया। भाजपा 9 में से 7 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज करने में सफल रही। करहल की हॉट सीट पर सभी की नजरें बनी हुई थीं, क्योंकि यहां मुकाबला दो यादवों के बीच था और वोट बैंक में बिखराव की संभावना थी। करहल में एक बार फिर साइकिल ने तेज रफ्तार पकड़ी और तेज प्रताप यादव विजयी रहे लेकिन उनकी जीत का अंतर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने जीत का श्रेय संगठन और कार्यकर्ताओं को दिया।
डिंपल यादव ने प्रशासन की भूमिका को आपत्तिजनक बताया और कहा कि भाजपा वाले लोग समाजवादी पार्टी से डरे हुए हैं। उन्होंने इलेक्शन कमीशन को इस बात का संज्ञान लेने की भी बात कही।
करहल समेत यूपी की सभी सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के बाद मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव की बड़ा बयान भी सामने आया है। डिंपल ने भाजपा और प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सत्ताधारी पार्टी की मदद की है।
एक सवाल के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि सपा को इस चुनाव में कम से कम 5 सीटें जीतने की उम्मीद थी लेकिन प्रशासन की मिलीभगत के कारण ऐसा न हो सका। उन्होंने भाजपा पर और भी कई हमले बोले और आरोप लगाये।
डिंपल यादव के साथ इस मौके पर आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र याद भी मौजूद रहे।
करहल को सपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार यहां सपा को 14,775 मतों के मामूली अंतर से जीत मिली। चुनावी मैदान में दो यादवों का खड़ा होना और वोट बैंक में बिखराव इसका कारण बताया जा रहा है।
Published : 23 November 2024, 6:40 PM IST
Topics : bjp Dimple Yadav result Samajwadi Party UP By Poll डिंपल यादव भाजपा यूपी उपचुनाव समाजवादी पार्टी