भव्य शोभायात्रा के साथ घुघली में छठी माता को भक्तों ने इस तरह दी विदाई

महराजगंज जनपद के घुघली में लोकआस्था के त्योहार छठ पर्व पर मां की प्रतिमा भी भक्तों द्वारा स्थापित की गई थी। आज विर्सजन जुलूस में अबीर गुलाल उड़ाकर विदाई दी गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की ये पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 November 2024, 7:29 PM IST
google-preferred

घुघली (महराजगंज): महराजगंज जनपद के घुघली में लोकआस्था के त्योहार छठ पर्व पर कई ग्रामसभाओं में मां की प्रतिमा भी भक्तों द्वारा स्थापित की गई थी। अस्तचलगामी व उदीयमान सूर्यदेव की आराधना के बाद मां के प्रतिमा का विदाई जुलूस निकाला गया।

अबीर गुलाल के बीच भक्ति गीतों पर झूमते नाचते भक्तों द्वारा मां को अंतिम विदाई दी गई। घुघली बैकुंठी घाट पर मूर्तियों का भव्य व विधि विधान से विसर्जन किया गया। 

यहां बैठी थी मां की प्रतिमा 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया, करजहा, पिपरा पोखरभिंडा, बैरिया घुघली आदि स्थानों पर भक्तों द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

पोखरभिंडा में भोला गौड मुख्य कार्यकर्ता, कमलेश कुमार, टिंकू, प्रिंस चौधरी, चंदन कसौधन सहित सैकड़ों भक्तों ने मां को विदाई देकर अगले वर्ष आने का आहवान किया। भक्ति गीतों पर थिरकते युवा, महिलाएं यहां तक बुजुर्ग भी झूमने से खुद को नहीं रोक सके। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 

Published : 
  • 9 November 2024, 7:29 PM IST

Advertisement
Advertisement