
हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) गठबंधन सरकार के वीरवार को किये गये पहले मंत्रिपरिषद विस्तार के तहत शामिल छह कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों(स्वतंत्र प्रभार) में विभागों का बंटवारा कर दिया है।
यह भी पढ़े: कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं
कैबिनेट और राज्य मंत्रियों में भाजपा कोटे से क्रमश पांच और तीन मंत्री बनाये गये हैं। इनमें अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जयप्रकाश दलाल और डा. बनवारी लाल कैबिनेट मंत्री तथा ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांडा और संदीप सिंह राज्य मंत्री हैं। रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि जजपा विधायक अनूप धानक को राज्यमंत्री बनाया गया है। मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद राज्य सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो गये हैं। (वार्ता)
Published : 15 November 2019, 3:20 PM IST
Topics : bjp Haryana Manohar Lal Khattar Minister mla भारतीय मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री सरकार हरियाणा