
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक बेकाबू ट्रक मकान के पिलर को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। जिसके चलते घर के बरामदे में सो रहे एक मासूम की मौत हो गई। इस हादसे में भी उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में थाना खुखुंदू क्षेत्र के ग्राम धोबी उर्फ श्यामपुर गांव के पास तेज गति से खाली ट्रक आ रहा था। तभी ये ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान के पिलर को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। जहां बरामदे में सो रहा 6 वर्षिय मासूम कृष्णा उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
इस हादसे में मृतक का पिता बृजेश भी घायल हो गया। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मानो कोई धमाका हुआ हो। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
इस हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची। देखा तो ड्राइवर स्टीयरिंग पकड़े हुए ट्रक के केबिन में फंसा हुआ है और कराह रहा है।
जिसपर जेसीबी बुलाई गई और मलबा हटाकर ट्रक के डैमेज हिस्से को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। मृतक के पिता व ट्रक ड्राइवर को देवरिया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Published : 24 May 2024, 3:12 PM IST
Topics : child Crushed Deoria Innocent Speeding truck उत्तर प्रदेश ट्रक देवरिया मासूम मौत