
देवरिया: जनपद के थाना सुरौली में शनिवार सुबह पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह हत्याकांड के छठे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती किया है। आरोपी के पास से पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक मिश्रा पुत्र मन्टू उर्फ ध्रुवनारायण मिश्रा निवासी-रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली के रुप में हुई है। आरोपी हत्या के आरोप में वांछित था।
जानकारी के अनुसार थाना सुरौली के ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर युवक शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-बरांव थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
मृतक की मां की तहरीर पर थाना सुरौली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस मुठभेड़ में कुल 05 अभियुक्तों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस हत्या के वाछिंत आरोपी के तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना सुरोली के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास से मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त दीपक मिश्रा पुत्र मन्टू उर्फ ध्रुवनारायण मिश्रा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कारर्वाई कर रही है। पुलिस मामले का जांच कर रही है।
Published : 7 December 2024, 9:02 AM IST
Topics : accused arrest Deoria DynamiteNews HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Police Encounter Shubham Singh murder case TrendingNews