
देवरिया: जनपद के नवागत एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने मंगलवार को देवरिया के एडीएम प्रशासन का पद ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जैनेंद्र सिंह 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश में संभागीय उपनिदेशक, वाराणसी के पद पर तैनात थे।
पदभार संभालकर ही उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण एवं शासन की मंशानुरूप लोककल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
Published : 11 March 2025, 3:50 PM IST