अमेठी में दलित किशोरी का धर्मांतरण, आरोपी चार सालों से कर रहा था शोषण; अब लेकर हुआ फरार
अमेठी में एक नाबालिग लड़की से जुड़े कथित धर्मांतरण और शोषण के मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें धमकी, शादी का दबाव और फरार होने की बात भी शामिल है। पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की और आरोपी को बरामद कर लिया है।