देवरियाः छठ घाटों में उमड़ा श्रदालुओं का हुजूम.. व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज छठ घाटों में जिस तरह से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा वह देखने लायक था। यहां घाटों में व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य दिया और छठ माई से परिवार में खुशहाली की कामना की। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें देवरियां के छठ घाटों में कैसे बिखरी अनूठी छटा

Updated : 13 November 2018, 6:22 PM IST
google-preferred

देवरियाः उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में छठ को लेकर श्रद्धालुओं में एक अलग ही जोश दिख रहा है। यहां देवरियां जिले में लगभग हर गांव, शहर में सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ को लेकर श्रद्धा व भक्ति भाव से माहौल भक्तिमय हो गया है। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन भी छठ घाट पर पूजा में चढ़ने वाला प्रसाद लेकर पहुंच रहे हैं। यहां छोटी- बड़े सभी पोखरों में व्रतियों के साथ उनके परिजनों ने यहां पहले से बनाये गए पिंडी पर पूजन सामग्री रख कर धूपबत्ती,दीपक जलाकर भगवान सूर्य के अस्तांचल गामी होते ही अर्घ्य दिया।     

यह भी पढ़ेंः आस्था का महापर्व छठः डूबते सूर्य को अर्घ्य आज.. जानिये इसका वैज्ञानिक महत्व  

 

  

 

इस दौरान घाटों में छठ के मंगल गीत गये। यहां जलते दीपक व कलश के साथ महिला व्रती अपने घरों को वापस आ गयी। जहां पूरी रात छठ के गाने बजेंगे और बुधवार सुबह को फिर से घाटों में जाकर व्रति उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान जिनके घर विशेष मांगलिक कार्य सम्पन्न हुए है,या मन्नत पूरी हुई है, उनके घरों में कोशी भरने का विशेष आयोजन भी किया गया। अब बुधवार को व्रती महिलाएं पुनः कलश व जलते दीपक के साथ नदी,पोखर पर जाकर सूर्योदय के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगी।      

यह भी पढ़ेंः UP: ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक सवार युवक ने सिपाही को दी भद्दी गालियां.. रौब झाड़ कर दी धुनाई  

 

 

डूबते सूर्य को अर्घ्य के लिये छठ घाट में उमड़े श्रद्धालु

 

यह भी पढ़ेंः UP: 25 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म.. धर्म परिवर्तन के पीछे आई चौंकाने वाली सच्चाई 

छठ महापर्व को लेकर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन व स्थानीय निकाय ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किये हैं। साथ ही छठ घाटों पर साफ- सफाई के साथ प्रकाश की समुचित ब्यवस्था घाट पर की गई है। श्रद्धालुओं के हुजूम को देख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी अपने कैम्प लगाकर छठ घाटों में आने वाले लोगों का अभिवादन करते हुये दिखे। वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हैं यहां छठ घाटों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

Published : 
  • 13 November 2018, 6:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement