

भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है। पानी की आपूर्ति में कमी के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली: भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है। पानी की आपूर्ति में कमी के बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आतिशी ने सीएम योगी और सीएम नायब सिंह सैनी से मानसून आने तक एक महीने के लिए दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है, ताकि दिल्लीवासी इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए परेशान न हों।