हिंदी
नई दिल्ली: लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के प्रयासों में जुटी आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के एक विधायक और दिग्गज नेता ने पार्टी छोड़ दी है।
आप पार्टी के दिग्गज नेता और महरौली सीट से विधायक नरेश यादव ने शुक्रवार को आप से इस्तीफा दे दिया है।
आम आदमी पार्टी ने पहले महरौली से इस बार भी नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में आप ने उम्मीदवार को बदला और नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को टिकट दिया।
Published : 31 January 2025, 4:11 PM IST