Delhi Polls: दिल्ली चुनाव के BJP की पहली सूची जारी, केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे प्रवेश वर्मा, देखिये पूरी सूची

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 January 2025, 1:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में 29 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। 

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी को कालकाजी से मैदान में उतारा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को भाजपा ने गांधी नगर से टिकट दिया है।

पटपड़गंज से जंगपुरा गये आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस से भाजपा में आये और जंगपुरा से तीन बार के विधायक रहे सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया हैं। 

बीजेपी की पहली सूची का इंतजार था। आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दिया था। वहीं कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है जिसमें 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित और बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को जबकि कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है।

Published : 
  • 4 January 2025, 1:07 PM IST