क्रिकेटरों की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और एम.एस. धोनी की बेटियों पर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Updated : 16 January 2023, 3:51 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और एम.एस. धोनी की बेटियों पर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मालीवाल ने ट्विटर पर प्राथमिकी की प्रति साझा की और कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे नोटिस के बाद, दिल्ली पुलिस ने कोहली और धोनी की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणियों के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बहुत जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और वे सलाखों के पीछे होंगे।”

Published : 
  • 16 January 2023, 3:51 PM IST

Advertisement
Advertisement