हिंदी
नई दिल्ली: महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेसियों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रियंका गांधी को बेरहमी से घसीटा और पुलिसिया गाड़ी में ठूंसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय के बाहर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साध घरने पर बैठ गईं थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया और हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने से पहले प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम आवास के घेराव और वहां धरना प्रदर्शन के लिए जा रही थीं लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद वे पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं थी।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में भी सड़क से संसद तक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में राहुल गांधी समेत पार्टी नेता संसद से राष्ट्रपति भवन कर मार्च निकालने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारा जो काम हैं, हम उसे करते रहेंगे। लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे।
राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने के लिए बैरिकेड से कूदीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पुलिस से जबरदस्त धक्का मुक्की, पुलिस ने लिया हिरासत में @jothims@INCIndia@IYC@srinivasiyc@nsui#Congress #CongressProtest pic.twitter.com/EY7J6R8xJI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 5, 2022
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा ‘ब्लैक फ्राइडे’ के दौरान अधिकतर कांग्रेसी नेता काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी विरोध के लिये काले कपड़ों में संसद भवन पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ संसद से कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
Published : 5 August 2022, 1:39 PM IST
No related posts found.