
नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कन्हैया कुमार न्यू उस्मानपुर स्थित AAP कार्यालय में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, बैठक के बाद जब कन्हैया कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे तब माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने उन पर स्याही फेंकी और उन पर हमला करने की कोशिश की। जब छाया शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाया। डीसीपी उत्तर पूर्वी ने बताया कि छाया शर्मा की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीसीपी उत्तर पूर्वी जॉय तिर्की ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के आरोप में अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। 17 मई को कन्हैया आप कार्यालय में एक बैठक में थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published : 21 May 2024, 3:14 PM IST
Topics : congress candidate Delhi News Kanhaiya Kumar North East Delhi आरोपी कन्हैया कुमार कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार दिल्ली स्याही