दिल्ली की मस्जिदों की अपील: लोग यमुना को निर्मल बनाने के उपराज्यपाल के अभियान में शामिल हों

यमुना को निर्मल बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले अभियान का जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों के मौलवियों ने समर्थन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा है कि वे इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी भूमिका निभाएं।

Updated : 6 May 2023, 10:31 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यमुना को निर्मल बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले अभियान का जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों के मौलवियों ने समर्थन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा है कि वे इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी भूमिका निभाएं।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना नदी की सफाई का अभियान 16 फरवरी को शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि नदी के दिल्ली में पड़ने वाले हिस्से को 30 जून तक पुनर्जीवित करने का लक्ष्य है।

उपराज्यपाल की पहल के मद्देनजर यहां कई मस्जिदों के मौलवियों ने शुक्रवार को लोगों से यमुना को साफ करने और इसका कायाकल्प करने की अपील की।

मुगलकालीन जामा मस्जिद के अलावा द्वारका और रोहिणी की मस्जिदें, पुरानी दिल्ली के दरियागंज स्थित बडवाली मस्जिद और हजरत निजामुद्दीन दरगाह स्थित मस्जिद ने भी लोगों को इस अभियान के महत्व से अवगत कराया।

मस्जिदों में लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। जामा मस्जिद ने अपनी घोषणा में कहा कि लंबे समय के बाद सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के लिए एक तेज कदम उठाया है और नदी को साफ करने में सरकार की भूमिका के अलावा लोगों के समर्थन की भी जरूरत है।

 

Published : 
  • 6 May 2023, 10:31 AM IST

Related News

No related posts found.